फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीनियर पुरुष वर्ग का जिलास्तरीय ट्रायल कल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। प्रदेशस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला खेल विभाग सीनियर पुरुष वर्ग में जिलास्तरीय कुश्ती का ट्रायल बृहस्पतिवार को लेगा। इसमें ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवान मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे।
विज्ञापन


प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर गोरखपुर स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर 27 से 29 सितंबर तक प्रदेशीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इसके लिए सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलास्तरीय कुश्ती के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 फ्रीस्टाइल किग्रा और ग्रीको में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97, 130 किग्रा भारवर्ग में पहलवान दांवपेंच लगाते हुए नजर आएंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवान शुक्रवार को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें