ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के खेल कार्यालय में शनिवार को जिला स्तरीय जूनियर कबड्डी बालिका ट्रायल होगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में शामिल होगी। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि गाजीपुर के गोराबाजार स्थित जिला खेल कार्यालय नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 6 से 8 दिसंबर तक जूनियर महिला वर्ग में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसमें शामिल होने के लिए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल होगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 1 दिसंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगी।