फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेबीएम स्कूल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित आरवी नॉर्थलैंड इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम इंटर स्कूल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में शुक्रवार को एथलेटिक्स के मुकाबले खेले गए। इसमें जिलेभर से 18 स्कूलों के एथलीट शामिल हुए। प्रतियोगिता में जेबीएम स्कूल नोएडा की टीम ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। दूसरे स्थान पर आरवी नॉर्थलैंड स्कूल और तीसरे स्थान पर बीबीसी सिकंदराबाद स्कूल की टीम रही है। विजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कोच चंद्रमणि ने बताया कि 27 से 29 नवंबर तक आरवी नॉर्थलैंड इंटरनेशनल स्कूल में खेली जा रही प्रतियोगिता में विभिन्न कैटेगरी में बालक व बालिका वर्ग में मुकाबले खेले गए। इसमें पार्थ, शौर्य, नविश, सूर्या, अर्जुन, रिया, आराध्या, दक्षिता, नव्या, वृद्धि, शिवा चौधरी, पीयूष, विजयंत, हितेश गुप्ता, आरोही, अंश चौधरी, अभिराज चौहान आदि खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल के अध्यक्ष वेदराम शर्मा, प्रधानाचार्य वंदना शर्मा, महासचिव श्रीपाल भाटी, नवाब सिंह, संगीता, विवेक शर्मा, खुशी, संतोष आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें