ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भारत विकास परिषद की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को पूर्वांचल सिल्वर सिटी-2 स्थित क्लब हाउस में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत में उपस्थित पदाधिकारियों ने मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। बैठक में प्रांत कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा आगामी कार्यक्रमों को लेकर शाखा कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पिछले तीन महीनों में शाखाओं द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। कार्यकर्ताओं को आगामी तीन माह की कार्य योजना तैयार करने के लिए भी प्रेरित किया गया। अध्यक्ष कवित बंसल, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष लोकेश, महासचिव मुक्ता अग्रवाल, हेमंत, वित्त सचिव प्रवेश गुप्ता, अजय गुप्ता, प्रांत महिला संयोजिका तरुणा शर्मा, विनीत आर्य, अंकुर अग्रवाल, अभय, राजीव कुमार, प्रमोद बंसल आदि ने भी अपने विचार रखे।