ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिला स्तरीय शतरंज ट्रायल 30 जनवरी को होंगे। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में होने वाले ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। नीरज सिंह ने बताया कि लखनऊ में 4 व 5 फरवरी को राज्य स्तरीय रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप होगी। इसमें शामिल होने के लिए 30 जनवरी को जिला शतरंज संघ की ओर से ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।