फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होली के हुडदंग में घायलों को इलाज देगा जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के हुडदंग में घायलों को इलाज देगा जिला अस्पताल
विज्ञापन

- 24 घंटे इमरजेंसी में मौजूद रहेंगे डॉक्टर, बेड भी आरक्षित
- सीएमएस ने आईसीयू में भी सुविधाएं देखीं

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। होली के हुड़दंग के बीच घायलों को इलाज देने के लिए जिला संयुक्त अस्पताल में सुविधाएं रहेंगी। इमरजेंसी में 24 घंटे सीनियर डॉक्टर मौजूद रहेंगे। वहीं, आईसीयू विंग को तैयार रखा गया है। रविवार से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को होली को ध्यान में रखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। आईसीयू और इमरजेंसी में भी निरीक्षण कर जरूरी दवाओं और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जानकारी ली। होली पर घायलों के इलाज की व्यवस्था के लिए आईसीयू प्रभारी डॉ. असद को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इमरजेंसी, आईसीयू के अलावा घायलों को भर्ती रखने के लिए रिजर्व वार्ड में भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी रहेगी। दवाएं और अन्य चिकित्सा संबंधी सामान जरूरत के मुताबिक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अग्रवाल का कहना है कि पुलिस प्रशासन के साथ भी वार्ता हुई है। पुलिस भी जिन घायलों को भेजेगी। उनको जरूरी इलाज जिला अस्पताल देगा। गंभीर घायल होने पर पुलिस अधिकारी पूर्व में ही सूचना अस्पताल प्रशासन को दें गे, जिससे इमरजेंसी में मरीज के पहुंचने से पहले ही जरूरी व्यवस्थाएं जुटाई जा सकें। जरूरी होने पर आईसीयू में भी बेड की व्यवस्था भी पहले ही कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें