फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कांग्रेस इकाई का जल्द होगा गठन : झूकीया

Thu, 09 Oct 2025 12:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। संगठन सर्जन अभियान के तहत जल्द जिला कांग्रेस इकाई का गठन किया जाएगा। जिले के सभी खंडों, जिला कार्यकारिणी मंडल, कार्यकारिणी एवं बूथ स्तर तक संगठन को खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष सत्यवीर यादव ने बताया कि जिला कांग्रेस इकाई के गठन को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श किया गया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रतिपक्ष के नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल एवं प्रफुल्ल के साथ चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय में बैठक के दौरान काफी मंथन किया गया है।
संगठन में मेहनती कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं का जगह दी जाएगी। पार्टी के तय कार्यक्रम के अनुसार अब कांग्रेस द्वारा सरकार को घेरने का काम किया जाएगा। किसानों, बेरोजगारों, व्यापारियों की आवाज के साथ कांग्रेस खड़ी मिलेगी। अब न संविधान को मरने देंगे ना लोकतंत्र को मरने देंगे और इसकी रक्षा के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक लड़ाई लड़ेगी। अब कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता चुप नहीं रहेंगे आवाज को बुलंद करेंगे और हर मोर्चे पर कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें