फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो में हंगामा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 5000 स्कूलों को विलय करने के आदेश को वापस लेने की मांग

Thu, 03 Jul 2025 06:49 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में परिषदीय स्कूलों के विलय का जमकर विरोध हो रहा है। बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय सूरजपुर पर प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आदेश को वापस लेने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद के चारों ब्लॉक में संचालित होने वाले परिषदीय स्कूलों के विलय के विरोध में बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय सूरजपुर पर प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी वेद प्रकाश पांडेय को सौंपा।

विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि योगी सरकार युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों के प्रति पूरी तरह उदासीन रवैया अपनाये हुए है और यह सरकार उन्हें हर तरह से प्रताड़ित करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5000 सरकारी स्कूलों को मर्ज करने का जो निर्णय लिया है यह पूरी तरह से युवा, छात्र और बेरोजगार विरोधी निर्णय है। इसके व्यापक दुष्परिणाम गांव के बच्चों को झेलने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि बीएड, बीटीसी की डिग्रीधारी युवाओं के लिए नौकरी की दिक्कतें खड़ी होंगी, उत्तर प्रदेश सरकार का यह कदम हर तरीके से युवाओं, छात्रों और बेरोजगार नौजवानों के हितों के विपरीत है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार के इस निर्णय का विरोध करती है।
विज्ञापन


वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि जिस दिन उत्तर प्रदेश में यह सरकार विदा होगी और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी ये सभी अलोकतांत्रिक निर्णय वापस लिए जायेंगे। इस मौके पर मुकेश शर्मा, आनंद शर्मा, पुनीत मावी, रिज़वान चौधरी, श्रुति कुमारी,धरम सिंह बाल्मीकि, अशोक पंडित, देवेश चौधरी, किशन शर्मा, गौतम सिंह, निशा शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें