फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जूनियर वर्ग में पहली बार रिंग में उतरेंगे जिले के बॉक्सर भव्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के बॉक्सर भव्य प्रताप राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से रिंग में उतरेंगे। हालांकि उनके पिता गुलाब पहलवान के अनुसार, राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता की जूनियर कैटेगरी में भव्य प्रताप पहली बार रिंग में उतरेंगे। प्रतियोगिता चार से 11 अप्रैल तक नागपुर में होगी। भव्य प्रताप ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के सादोपुर गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे रोहतक स्थित खेल प्राधिकरण में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने दो बार 2024 व 2025 में आयोजित राष्ट्रीय स्तर सब-जूनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें