ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर में बुधवार को जिला खेल विभाग व जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के समन्वय से जिला स्तरीय सीनियर महिला एथलेटिक्स ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि नॉलेज पार्क-3 स्थित सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र या आधार लाना अनिवार्य होगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एथलीट 5 सितंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। वहां पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले एथलीट प्रदेश स्तर पर मंडलीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।