फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। 61वीं यूपी स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 23 से 25 अगस्त तक प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। पहले दिन के परिणामों में जिले के खिलाड़ियों ने दौड़, बाधा दौड़, ऊंची कूद, शॉटपुट और अन्य स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
18 वर्ष से कम आयु वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में गौतमबुद्ध नगर के रितेश कुमार ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। रितेश ऊंची कूद में भी दूसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग के शॉटपुट में उन्होंने पांचवां स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में भी रितेश फाइनल में पहुंचे और पांचवें स्थान पर रहे। सब जूनियर वर्ग की 60 मीटर दौड़ में विशाल बलदेव छठें और लव शर्मा आठवें स्थान पर रहे। इसी वर्ग की 80 मीटर बाधा दौड़ में विशाल बलदेव आठवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

18 वर्ष से कम आयु वर्ग की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में गौतमबुद्ध नगर के मोहम्मद फैज आलम ने 62.45 मीटर का थ्रो कर सातवें स्थान पर रहे। 20 वर्ष से कम आयु वर्ग की एक स्पर्धा में जितेश कुमार और लव शर्मा ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के शॉटपुट में यश रावल 14वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


लड़कियों की स्पर्धाओं में भी गौतमबुद्ध नगर की प्रत्याशा मुखर्जी ने 18 वर्ष से कम आयु वर्ग की 1000 मीटर दौड़ में 14वां स्थान हासिल किया। वहीं 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की लंबी कूद स्पर्धा में सान्वी कालरा प्रतियोगिता में शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें