निर्जला एकादशी पर ठंडाई वितरण
ग्रेटर नोएडा संवाद। निर्जला एकादशी पर श्री बालाजी मानव सेवा समिति की ओर से गामा-2 स्थित एच ब्लॉक में ठंडाई का वितरण किया गया। संस्था के संस्थापक, प्रबंधक सतेन्द्र राघव ने बताया कि समिति भारतीय संस्कृति, संस्कार और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। निर्जला एकादशी का सनातन धर्म में विशेष महत्व है और इस दिन सेवा कार्य करने से आध्यात्मिक पुण्य की प्राप्ति होती है। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि व्रत और सेवा कार्य से समाज में भाईचारे एवं वसुधैव कुटुंबकम की भावना मजबूत होती है।