ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-9 के लीग मैच में जेकेजी वॉरियर्स ने जीसीसी-11 को 52 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेकेजी वॉरियर्स ने टी-20 मुकाबले में चार विकेट पर 189 रन बनाए। अभिषेक ने 78 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीसी-11 की टीम आठ विकेट पर 137 रन बना सकी। जेकेजी वॉरियर्स की ओर से शिवम ने तीन विकेट हासिल किए। अभिषेक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।