ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 स्थित दीक्षा स्कूल में सर्वोदय ममता फाउंडेशन की ओर से आयोजित कपड
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सर्वोदय ममता फाउंडेशन की ओर से अल्फा-1 स्थित दीक्षा स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को नए और पुराने कपड़े वितरण किए गए। फाउंडेशन की संस्थापक ममता जैन ने बताया कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। घरों में अनुपयोगी पड़े कपड़े किसी जरूरतमंद के काम आ सकते हैं। कार्यक्रम में सहयोग के लिए रितिका जैन, पूजा जैन और स्कूल की प्रधानाचार्या उर्मिला का आभार जताया गया।