फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्क में कार्य शुरू नहीं होने से नाराजगी

विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर144 में ढ़ाली गई मिट्टी।
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-144 ए ब्लॉक स्थित पार्क में करीब 15-20 दिन पहले मिट्टी डालने के बावजूद अब तक समतलीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू नहीं होने पर सेक्टरवासियों ने नाराजगी जताई है। आरडब्ल्यूए महासचिव भगत सिंह तोंगड़ ने उद्यान विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि सावन का मौसम पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त है, लेकिन कार्य में देरी के कारण घास और पौधों के विकास का अवसर प्रभावित हो रहा है। सेक्टरवासियों ने विभाग से देरी के कारण और कार्य शुरू होने की समयसीमा बताने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें