फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नियमों की अनदेखी, 10 लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-150 स्थित स्पोर्ट्स सिटी की गोदरेज पाम रिट्रीट-1 परियोजना में निर्माण के दौरान प्रदूषण नियंत्रण के नियमों की अनदेखी सामने आई है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के औचक निरीक्षण में चारों एंटी स्मॉग गन बंद मिलीं। निर्माण सामग्री खुले में रखी थी और धूल रोकने के लिए ग्रीन नेट भी नहीं लगाया गया था। इन अनियमितताओं पर बोर्ड ने कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू की है। बोर्ड के अधिकारी ने 21 अक्तूबर को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया था। जांच में प्रदूषण नियंत्रण के इंतजामों में कई खामियां मिलीं। इससे पहले भी नियमों का पालन नहीं करने पर कंपनी को 30 सितंबर को नोटिस जारी किया गया था। बोर्ड ने कंपनी से 21 अक्तूबर तक जवाब मांगा था, लेकिन तय समयसीमा में जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के लिए मुख्य पर्यावरण अधिकारी, लखनऊ को पत्र भेजा है। मामले की जानकारी जिलाधिकारी और प्राधिकरण के अधिकारियों को भी दी गई है। उन्हें नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें