व्हाइट ऑर्किड मार्केट में दंपती और युवक के बीच कहासुनी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी-2 स्थित व्हाइट ऑर्किड मार्केट में शुक्रवार रात गाड़ी के पास खड़े होने को लेकर हुए विवाद में बिसरख कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक पर मुस्लिम दंपती से अभद्रता का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। जानकारी के अनुसार, युवक ने दंपती से नाम और पहचान पूछना शुरू किया और फिर उन्हें परेशान करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के व्यवहार से लोगों में नाराजगी फैल गई। वहां मौजूद एक अन्य महिला और लोगों ने युवक को रोकने की कोशिश की।
वहीं, पुलिस का कहना है कि पीड़ित इमरान पत्नी के साथ आरोपी मुकेश कुमार की गाड़ी के पास खड़े थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मुकेश कुमार, निवासी राम श्याम एन्क्लेव, चिपियाना बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा चुकी है।