फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्टे वाली जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। सदर थाना क्षेत्र के मछरोली गांव में कोर्ट द्वारा स्टे लगाई हुई जमीन पर निर्माण कार्य को रोकने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। झगड़े में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर छह नामजद के खिलाफ केस दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है
विज्ञापन


खातूनी पत्नी कबीर निवासी मछरोली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में एक जमीन पर मेरे बेटे आरिफ ने कोर्ट केस क्या हुआ था जिस पर कोर्ट द्वारा स्टे लगा हुआ था। बीते शनिवार को आरोपी पक्ष के लोग जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे थे तो मैंने उन्हें निर्माण करने से रोका। जिस पर आरोपियों ने पहले तो मेरे साथ गाली गलौज की उसके बाद पीटना शुरू कर दिया। बेटा आरिफ और पुत्रवधू रिजवाना मुझे बचाने के लिए आए। आरोपी अमजद पुत्र जमशेद, जमशेद पुत्र कबीर, रिहाना पत्नी जमशेद, जब्बर पुत्र नामालूम, अनीसा पत्नी जब्बार व नूरदिन पुत्र सगरू ने उन पर भी लाठी डंडों और फरसे से हमला कर दिया। झगड़े में बेटे और पुत्रवधू को गंभीर चोट आई जिन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।जांच अधिकारी सुभाष चंद का कहना है कि पुलिस टीम आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें