नोएडा (संवाद)। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा किया। दौरे का उद्देश्य शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, छात्र एवं संकाय विनिमय सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना रहा। प्रतिनिधिमंडल का स्वागत एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डॉ. गुरिंदर सिंह ने किया। मेलबर्न विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पॉल मुलवेनी ने संयुक्त शोध परियोजनाओं और संकाय विनिमय कार्यक्रमों के माध्यम से साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी के विभन्न विभागों, पुस्तकालय, अनुसंधान प्रयोगशालाओं और स्टूडियो का भ्रमण किया और विश्वविद्यालय की उन्नत सुविधाओं की सराहना की।