नोएडा। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट सोसाइटी में एओए के पदाधिकारियों का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में विकास सिंह और उनके नेतृत्व वाली टीम विरासत विजयी हुई। टीम के आलोक कुमार सिंह, साकेत गुप्ता, अनुभव उपाध्याय, सत्यपाल सिंह रावत, राजिंदर मोहन, अनिल रावत, मधु पांडे, सुशील पठनिया और देव दत्त ने जीत हासिल की। चुनाव के परिणाम पर विकास सिंह ने निवासियों के प्रति उनके विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा हम आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट के विकास और बेहतरी के लिए लगन से काम करने के लिए तैयार हैं। ब्यूरो