नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के पीडियाट्रिक एनेस्थीसिया विभाग ने अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर रैपेकॉन 2026 का आयोजन किया गया। मंगलवार को नीडल टू नर्व: मास्टरिंग पीडियाट्रिक्स ब्लॉक्स विषय पर एक कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) व कार्यशाला हुई। इसमें विभिन्न राज्यों से आए एनेस्थीसियोलॉजिस्ट और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के दौरान अल्ट्रासाउंड-गाइडेड क्षेत्रीय एनेस्थीसिया, फेशियल प्लेन ब्लॉक्स, एड्जुवेंट्स, रोगी सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की भूमिका और मुश्किल परिस्थितियों पर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। ब्यूरो