नोएडा। आईएमएस में बुधवार को ‘एआई व लॉ ऑफ एजेंसी’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें देशभर से विधि विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड व वॉक्सन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. साल्वाटोर टोलोन अज्जारिटी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पारंपरिक विधिक सिद्धांतों के बीच विकसित हो रहे संबंधों पर प्रकाश डाला। एडवाइजर प्रोफेसर डॉ. जेके शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विधि के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस मौके पर आईएमएस के डीन डॉ. गोविंद प्रसाद गोयल भी मौजूद रहे। ब्यूरो