फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाजार में जाम और पार्किंग की समस्या पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला व्यापार बंधु की बैठक में फिर उठी समस्या, अफसरों से मिला आश्वासन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एडीएम प्रशासन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक की। जिसमें व्यापारियों ने एक बार फिर बाजार में जाम और पार्किंग की समस्या को रखा। व्यापारियों ने कहा कि हर बार बैठक में समस्या रखी जाती है, लेकिन उसका समाधान नहीं हो रहा है। दादरी से लेकर भंगेल, तुगलपुर, जगतफार्म आदि बाजार में अतिक्रमण की काफी समस्या हैं। बैठक में फिर से अफसरों ने व्यापारियों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न व्यापारियों संगठनों ने अतिक्रमण, जाम, पार्किंग, टूटी सड़कों की समस्याओं को रखा। नोएडा से लेकर दादरी और ग्रेटर नोएडा के बाजार में अतिक्रमण की समस्या काफी है। वहां पार्किंग की समस्या भी है। पार्किंग नहीं होने से लोग सड़कों पर वाहनों को खड़ा कर देते है। इस कारण जाम लग रहा है। वहीं व्यापारियों को जीएसटी संबंधी काफी समस्याएं आ रही है। जिस पर एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे ने आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। साथ ही संबंधित अफसरों को निर्देश दिए है कि व्यापारियों की समस्याओं का काम करना होगा। पुलिस, प्राधिकरण, विद्युत विभाग व नगर पालिका इसकी कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई कराएं। नगर पालिक दादरी को अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें