ग्रेटर नोएडा। जीवनशैली एवं गैर-संचारी रोगों की बढ़ती चुनौती के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के एनएसएस यूनिट दो द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता परियोजना के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जिम्स ), ग्रेटर नोएडा के सहयोग से विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र सभागार में संपन्न हुआ। निदेशक, जिम्स ब्रिगेडियर (डॉ.) राकेश के. गुप्ता ने जीवनशैली से संबंधित बीमारियों की रोकथाम के लिए समय पर जांच, उपचार और जागरूकता को अत्यंत आवश्यक बताया। इस मौके पर कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, डॉ. भास्वती बनर्जी , डॉ. ललिता मेहरा, डॉ. गौरव कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो