नोएडा। फोनरवा के कार्यालय में वर्क सर्किल 1, 2 व 4 के तहत आने वाली आरडब्ल्यूए और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में आरडब्ल्यूए की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई।
बैठक में पूर्व में हुईं आरडब्ल्यूए के साथ बैठक में लिए गए निर्णयों और उन पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी साझा की गई। इसके साथ ही आरडब्ल्यूए की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। फोनरवा महासचिव केके जैन ने बताया कि 10 सितंबर को अन्य सर्किल 6 से 10 की मीटिंग होगी। इसमें लगभग 35 आरडब्ल्यूए हिस्सा लेंगी। इस अवसर पर फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव केके जैन, आरसी गुप्ता, डीएस रावत, गोविंद शर्मा, रामपाल भाटी, सुशील यादव, जीएम एसपी सिंह, आरपी सिंह, हॉर्टिकल्चर डायरेक्टर आनंद मोहन, वरिष्ठ प्रबंधक डोरी लाल, कपिल सिंह, राहुल वर्मा, प्रेमसेन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो