फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनगोष्ठी में पंच परिवर्तन और महिला सशक्तीकरण पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नोएडा-ग्रेनो में हुआ जनगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएड/ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में जनगोष्ठी हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य संघ की 100 वर्षों की यात्रा, उसके योगदान और वर्तमान सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श करना रहा।
मेरठ प्रांत के सह प्रांत प्रचारक मुख्य वक्ता आनंद ने कहा कि आजादी के बाद से संघ ने एक स्थायी और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है जो विश्व का मार्गदर्शन कर सके। उन्होंने गोवा मुक्ति आंदोलन से लेकर विभिन्न युद्धों तक स्वयंसेवकों के साहस और त्याग का उल्लेख किया और संगठित समाज की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता मीरा चौधरी ने भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वयं को कमजोर नहीं समझना चाहिए। उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर-12 में भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी योगेश भाटी, मेरठ के प्रांत संपर्क प्रमुख विजय गोयल, नोएडा विभाग के विभाग प्रचारक चिरंजीव संघ के शताब्दी वर्ष की दृष्टि से पंच परिवर्तन के महत्व को रेखांकित किया।
नोएडा के सेक्टर-119 स्थित द मिलेनियम स्कूल में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता प्रो डॉ. महेश गांधी ने की। मुख्य वक्ता संघ के अखिल भारतीय सह-संपर्क प्रमुख रमेश पप्पा ने पंच परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक स्तर पर बदलाव ही सच्चा परिवर्तन सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन

सेक्टर-105 स्थित सामुदायिक केंद्र और सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भी गोष्ठियों का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों ने भाग लिया। प्रमुख वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, हिन्दू जीवन शैली, नागरिक दायित्व और संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से कई नागरिकों ने भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं के समाधान प्राप्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें