फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विदेशों में विधि करियर की संभावनाओं पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ, जस्टिस एंड गवर्नेंस में मंगलवार को भारत एवं विदेश में विधि करियर को लेकर अतिथि भाषण करवाया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत और विदेशों में विधि शिक्षा एवं करियर के विविध अवसरों के बारे में बताना था। सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता इंदरजीत सिंह ने भारत, यूके और संयुक्त राज्य अमेरिका में विधिक करियर की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने विदेश में उच्च शिक्षा की प्रक्रिया, स्टेटमेंट ऑफ पर्पस की तैयारी, छात्रवृत्ति, तथा आर्थिक प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. विक्रम करुणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें