ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन वे विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य में नॉलेज पार्क में कार्यक्रम किया। इस दौरान होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग के पूर्व अपर निदेशक डॉ. धीरेंद्र बैंसला ने कहा कि इस चिकित्सा पद्धति को गांव-गांव तक पहुंचाने के प्रयास किए गए हैं जिससे आमजन को सुलभ और प्रभावी इलाज मिल रहा है। डॉ. प्रेम शर्मा, एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह, महासचिव डॉ. जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. हेमंत कुमार, मुख्य संयोजक डॉ. अजय भाटी आदि मौजूद रहे।