फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नेशंस कॉन्फ्रेंस में वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस का समापन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 220 से अधिक छात्र प्रतिनिधियों ने भाग लिया और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। छात्रों ने युद्ध के बाद विस्थापन, स्वास्थ्य सेवाएं, सार्वभौमिक सहयोग, मानवाधिकार और वैश्विक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। छात्रों ने अपने आलोचनात्मक सोच कौशल को विकसित करने के लिए विभिन्न समितियों में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों, समितियों और प्रतिभागियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कर्नल अवनीश, लक्ष्मी सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें