फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारतीय किसान संघ की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम समितियों को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। भारतीय किसान संघ की जेवर खंड इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को ग्राम नगला हुकम सिंह में हुई। बैठक में किसानों की स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी अनुराग ने किसानों की क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की और ग्राम समितियों को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष योगेंद्र त्यागी ने प्रशासनिक अधिकारियों पर किसानों के कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने संगठन की नीति एवं उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला। बैठक की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष दीपक नंबरदार ने की और संचालन जिला मंत्री डॉ. उमेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन


बैठक में खंड मंत्री ललित कुमार, खंड सह मंत्री सुरेश शर्मा, ग्राम अध्यक्ष सुगम, बॉबी सिंह, वीरेश चौधरी, रामनिवास शर्मा, उदयवीर सिंह, मनीष सिंह, पुष्पेंद्र (राजू), जितेश, सुशील, अजयपाल, प्रमोद कुमार, शिवम कुमार, भरत लाल, खेम सिंह और हरेंद्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें