फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राकियू की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी(संवाद)। ग्राम सबोता मुस्तफाबाद में सोमवार को राष्ट्रीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों के मुद्दों के साथ-साथ क्षेत्र में नागरिक समस्याओं को भी उठाया गया। बैठक में बताया गया कि बारिश के कारण जेवर और रबूपुरा क्षेत्र में मलेरिया और डेंगू से लोग पीड़ित हो रहे हैं। किसान संगठन ने क्षेत्र में फॉगिंग या कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की। जेवर और रबूपुरा क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती की समस्या को उठाया गया। इसके अलावा लोगों के मीटरों में अधिक बिल आने का भी मुद्दा उठा। इस दौरान राकियू के जिलाध्यक्ष इकपाल सिंह सिवाच, कुलदीप छोंकर, अनिल प्रधान, ओमप्रकाश, हरपाल सिंह, शाहिद प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें