ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन सुथ्याना गांव के चार खसरा नंबरों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाएगा। इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है। आज जिला स्तरीय समिति की कलेक्ट्रेट में बैठक होगी। इसमें कार्रवाई को लेकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सुथ्याना गांव के खसरा नंबर 721, 722, 723 और 724 में अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत अवैध निर्माण को रोकने की कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर एक समिति का गठन किया गया है। इसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम, सहायक पुलिस आयुक्त, सिंचाई विभाग और यूपीपीसीबी के अफसर शामिल हैं। एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि अवैध निर्माण को तोड़ने व कॉलोनी काटने वालों पर कार्रवाई करने के लिए मंगलवार को समिति की कलेक्ट्रेट में बैठक होगी। जिसमें अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सभी विभागों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में बुलाया गया है। ब्यूरो