नोएडा। भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (एफआईईओ) की एक्सिम पॉलिसी और ट्रेड प्रमोशन समिति की ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में निर्यात संवर्धन से जुड़े विभिन्न नीतिगत मुद्दों और निर्यातकों के समक्ष आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें समिति के सदस्यों ने निर्यात प्रक्रियाओं को सरल बनाने और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए समिति में अन्य सेक्टरों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। बैंकिंग और निर्यात दस्तावेजों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए समिति ने भारतीय रिजर्व बैंक को ज्ञापन भेजने का फैसला लिया। ज्ञापन में गैर-स्टेटस होल्डर निर्यातकों को निर्यात दस्तावेज सीधे भेजने की अनुमति देने की मांग की जाएगी। ब्यूरो