फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट पर परखी गई आपदा प्रबंधन की ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन


नोएडा एयरपोर्ट पर परखी गई आपदा प्रबंधन की ताकत
अभ्यास में आग लगने और बचाव अभियान जैसे आपात हालात का परीक्षण किया गया।
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए एक मॉकड्रिल की गई। सक्षम-2026 नामक इस अभ्यास में आग लगने और बचाव अभियान जैसे आपात हालात का परीक्षण किया गया।

यह मॉकड्रिल एक सिमुलेटेड विमान में आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान आपातकालीन अलर्ट जारी करने से लेकर दमकल, मेडिकल टीम और अन्य संसाधनों को सक्रिय करने तक की प्रक्रिया परखी गई। इसमें एयरपोर्ट से जुड़ी कई एजेंसियों ने भाग लिया। इनमें इंडिगो, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, सीआईएसएफ, यूपी पुलिस, एयरपोर्ट मेडिकल सर्विस शामिल थीं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला स्वास्थ्य विभाग, यूपी अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, एनडीआरएफ और अस्पतालों की टीमें भी मौजूद रहीं। मॉकड्रिल में आग बुझाने और बचाव कार्यों के साथ उपलब्ध संसाधनों को मौके पर पहुंचाने की प्रक्रिया भी जांची गई। विभिन्न एजेंसियों के बीच संचार व्यवस्था और सूचनाओं के आदान-प्रदान का भी परीक्षण हुआ। तय समय में कार्रवाई करने की क्षमता का भी आकलन किया गया।
विज्ञापन



ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था का परीक्षण

मॉकड्रिल के दौरान यातायात प्रबंधन की व्यवस्था को परखा गया। घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने की व्यवस्था का भी परीक्षण हुआ। यह सुनिश्चित किया गया कि आपात स्थिति में घायलों को बिना किसी बाधा के चिकित्सा सुविधा मिल सके।
विज्ञापन




आपातकालीन समन्वय पर जोर

एयरपोर्ट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतू समरा ने कहा कि एयरपोर्ट संचालन में सुरक्षा और तैयारियां सबसे महत्वपूर्ण हैं। आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई के लिए टीमों और एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें