फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 1080 छात्रों के बनेंगे दिव्यांगता प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। चारों ब्लॉकों के परिषदीय स्कूलों में समेकित शिक्षा के अंतर्गत पढ़ाई कर रहे 1080 छात्रों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया है। बीआरसी पर अलग-अलग तारीखों में शिविर लगाकर छात्रों की जांच कर प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। परिषदीय स्कूलों में समेकित शिक्षा के अंतर्गत 1428 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से 348 बच्चों के ही दिव्यांगता प्रमाणपत्र बने हैं। 16 जुलाई को बीआरसी दादरी, 23 को बीआरसी दनकौर, 30 जुलाई को बीआरसी जेवर और 6 अगस्त को बिसरख के सलारपुर कला बीआरसी पर शिविर लगेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनने की तैयारी पूरी हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें