फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर पर पहुंचा गंदा पानी, 500 परिवारों को हुई दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-19 के सी ब्लॉक के लोग बोले-बुधवार सुबह जब नल खोला तो काला और दुर्गंध वाला पानी निकला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-19 के सी ब्लॉक के निवासियों ने बुधवार सुबह जब नल खोला तो काला और दुर्गंध वाला पानी निकला। ब्लॉक में करीब 500 परिवार रहते हैं। हर घर यही गंदा पानी पहुंचा। इससे उनके किचन का काम प्रभावित हुआ। लोग नहा नहीं पाए। निवासियों का आरोप है कि गंदा पानी टैंकर में भी भर गया। इसके चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिनभर साफ पानी की आपूर्ति न होने से कई काम प्रभावित हुए।
लोगों ने बताया कि उन्होंने काफी देर तक नल खोलकर रखा कि शायद साफ पानी आ जाए लेकिन नहीं मिला। निवासियों ने छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों को गंदे पानी के फोटो भेजे। आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों का कहना है कि हर हफ्ते ही ऐसी समस्या बनी रहती है। इससे उनके घर का काम प्रभावित होता है। सेक्टर का टैंकर महीनेभर बाद साफ होता है लेकिन उसमें गंदा पानी पहुंच चुका है, ऐसे में अब उसे साफ होने में महीने भर का इंतजार करना पड़ेगा। इससे बीमारियां फैलने का भी डर बना है।
विज्ञापन

-
सुबह नहाने के लिए नल खोला तो गंदा पानी आने लगा। काफी देर तक इंतजार किया लेकिन साफ पानी नहीं आया। अधिकारियों को सैंपल भेजा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। -आरसी गुप्ता, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-19
विज्ञापन

यह समस्या एक बार की नहीं बल्कि हफ्ते या 15 दिन में गंदा पानी आता ही है। उस समस्या का कोई समाधान नहीं होता है। इसके चलते घर के सारे काम भी ठप हो जाते हैं। -बीबी मजूमदार, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें