फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नालियों की सफाई न होने से सड़कों पर भरा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नालियों की सफाई न होने से सड़कों पर भरा गंदा पानी
विज्ञापन


यूपीसीडा के औद्योगिक सेक्टरों के उद्यमी पानी निकासी न होने से परेशान
कई जगह उद्योगों में घुसा पानी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के सेक्टरों में साफ-सफाई की व्यवस्था चरमरा गई है। नालियां कूड़े से अटी पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। कई जगह कंपनियों में गंदा पानी भरने से उद्यमी परेशान हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि पानी निकासी नहीं होने के कारण बदबू आ रही है। बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। ग्रेटर नोएडा में यूपीसीडा के 5 सेक्टर हैं। इनमें साइट ए, बी व सी और 4 व 5 शामिल हैं। पिछले एक माह से अधिक समय से इन सेक्टरों में साफ-सफाई नहीं हो रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। झाडू नहीं लग रही है। आईईए के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि सभी 5 सेक्टरों में सड़कों पर पानी भरा हुआ है, जिससे सड़कें टूटने लगी हैं। औद्योगिक सेक्टर साइट-बी की कई सड़कें टूट चुकी हैं। आरोप है कि साफ सफाई करने वाली एजेंसी का करार खत्म हो चुका है। यूपीसीडा ने समय से नई एजेंसी का चयन नहीं किया। यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक नवीन कुमार जैन का कहना है कि 31 मार्च को एजेंसी का करार खत्म हो चुका है। नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है। बजट का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। जल्द ही मंजूरी मिलने के बाद सेक्टरों में साफ-सफाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें