टीडीएस, 500 पारनल से बदबूदार पानी, पीना तो दूर नहाना भी मुश्किल, परिवारों में बीमारी डर
उदय राज पटेल
ग्रेटर नोएडा। घर के नल खोलते ही साफ पानी की जगह गंदा और बदबूदार पानी मिले, तो प्रतिदिन के कार्यों में परेशानी होती है। अल्फा-2 सेक्टर के जी ब्लॉक में रहने वाले लोग पिछले दो महीने से ऐसी ही परेशानी झेलने की शिकायत कर रहे हैं। जी-488 से जी-500 तक के घरों में पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि पानी की अत्यधिक गंदा है। दावा है कि पानी का टीडीएस 500 से ऊपर पहुंच गया है
नल से पानी या बीमारी
पानी में गंदगी और बदबू के कारण लोग इसके इस्तेमाल को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, मजबूरन हमें इसको उपयोग में लाना पड़ता है। डर रहता है कि किसी गंभीर बीमारी के शिकार न हो जाएं। इसलिए जल्द से जल्द इसका स्थायी समाधान जरूरी है। पानी का टीडीएस 500 से ऊपर तक जा पहुंचा है।
यहां करीब दो महीने से गंदा पानी आ रहा है। पानी से बदबू आने के साथसाथ उसका रंग भी बदल गया है। - देवेश मावी, अध्यक्ष
पानी के नमूने लेकर जांच कराई जाए। टीडीएस के साथ जरूरी रासायनिक तत्वों की भी जांच होनी चाहिए। - एसएस त्रिपाठी, महासचिव
दो महीने से गंदे और बदबूदार पानी की समस्या बनी है। पानी के गुणवत्ता को लेकर चिंता बनी रहती है। - एमसी जोशी, निवासी
ड्रेन पूरी तरह से जाम हो चुकी है। लीकेज के कारण मोटर गंदा पानी खींच लेती है, जिससे पानी दूषित हो रहा है। - संजीव सलवान