नोएडा। सेक्टर-50 का फुटपाथ कचरे और उपले से भरा पड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फुटपाथ गंदगी से भरा है। निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर शिकायत की है।
नोफा अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि सेक्टर-50 के लोग रिस्क लेकर सड़क पर चलने को मजबूर हैं जहां दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। ब्यूरो