फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर के अंदर संचालित पीजी को कराया जाएगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-एक में रविवार को बैठक आयोजित की गयी। कोषाध्यक्ष विपिन भाटी ने आरडब्ल्यूए के गठन के बाद हुए आय- व्यय का ब्यौरा निवासियों के सामने रखा। अध्यक्ष संगीता शर्मा ने पिछले 6 माह में सेक्टर में कराए गए विकास कार्यो तथा भविष्य में कराए जाने वाले विकास कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में सेक्टर के अंदर संचालित पीजी से हो रहीं समस्याओं व अवैध गतिविधि में सम्मिलित होने का मुद्दा भी उठाया गया। जिसके समाधान का आश्वासन पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। महासचिव हरेंद्र भाटी ने सेक्टर की चाहर दीवारी कराए जाने पर कहा कि अधिकारियों से मिलकर उन्हें लिखित में निर्माण कराये जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया है। इसके साथ ही सुरक्षाकर्मी बढ़ाने व सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु जगह चिह्नित की गई है। इस मौके पर संरक्षक देवी शरण शर्मा,संरक्षक शीतला प्रसाद, विनोद कसाना, राजबीर सिंह, ओम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें