फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डायरेक्टर और पूर्व प्रतिनिधि पर दस्तावेज के दुरुपयोग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईटा-1 स्थित रियल एस्टेट कंपनी वर्धमान से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि निशांत कुमार चौबे ने कैलाश बजाज (डायरेक्टर), केशव बजाज (शेयर होल्डर) और गोपाल बोर्डिया (पूर्व प्रतिनिधि) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कंपनी का दावा है कि इन लोगों ने साजिशन कंपनी के बहुमूल्य दस्तावेज, मूल टाइटल डीड्स, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य कानूनी कागजात चोरी कर अपने कब्जे में ले लिए हैं और उनका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
आरोप है कि 10 दिसंबर 2024 को गोपाल बोर्डिया को कानूनी और प्रशासनिक मामलों के लिए कंपनी का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था। इस दौरान बोर्डिया ने डायरेक्टर कैलाश बजाज और शेयर होल्डर केशव बजाज के साथ मिलकर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की। आरोप है कि गोपाल बोर्डिया कंपनी कार्यालय से मूल दस्तावेज, स्टांप पेपर, हस्ताक्षर किए हुए वकालतनामे, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य जरूरी कागजात लेकर भाग गया। गोपाल बोर्डिया अब कंपनी के लेटरहेड पर फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी अधिकार पत्र बनाकर अपने आप को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगों से ठगी कर रहा है। इस पूरे खेल में कैलाश और केशव बजाज की भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्डिया को वेतन वर्धमान रियल टेक की बजाय पीएनके इन्फ्रास्ट्रक्चर एलएलपी से दी जा रही थी, जिसमें कैलाश और केशव बजाज डायरेक्टर हैं। इस धोखाधड़ी से कंपनी की वित्तीय स्थिति पर बुरा असर पड़ा है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें