भुन्ना तगा गांव का मुख्य मार्ग बना तालाब, लोग जलभराव से परेशान, कीचड़ से निकलने को मजबूर।
फोटो-
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के म्याना गांव में नालियों की हालत खराब होने से गंदे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। गांव का पानी बाहर निकलने के बजाय पास के किसान के खेत में जमा हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, नालियां लंबे समय से बदहाल हैं और सफाई व मरम्मत नहीं होने से समस्या बनी हुई है। दिनेश भाटी ने बताया कि खेत में गंदा पानी भरने से फसल खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने नालियों की मरम्मत कराने और गंदे पानी की उचित निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।