फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डाढ़ा सीएचसी में डिजिटल एलईडी एक्स-रे तकनीक शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अब एक क्लिक पर स्क्रीन पर दिखेंगा दांतों का हाल
विज्ञापन

नितेश कुमार


ग्रेटर नोएडा। दांतों की बीमारियों की जांच और इलाज को आसान बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां गांधी जयंती के अवसर पर पारंपरिक फिल्म आधारित एक्स-रे के स्थान पर डिजिटल एलईडी एक्स-रे तकनीक की सुविधा शुरू की गई। इससे न केवल दांतों की जांच में सहूलियत मिल रही है, बल्कि मरीज भी स्क्रीन पर अपने दांतों की स्थिति देख पा रहे हैं। सीएचसी में रोजाना करीब 30 से 35 मरीज दांतों की जांच और उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।


दरअसल, पहले दांतों की जांच के लिए पारंपरिक फिल्म आधारित एक्स-रे किया जाता था। इसमें फिल्म खराब होने या खो जाने की आशंका बनी रहती थी। ऐसी स्थिति में मरीज को दोबारा एक्स-रे कराना पड़ सकता था। डिजिटल तकनीक से अब एक्स-रे की तस्वीर को कंप्यूटर सिस्टम में सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे मरीज के पुराने रिकॉर्ड को लंबे समय तक संभालकर रखने और जरूरत पड़ने पर दोबारा देखने में आसानी होगी। सीएचसी की दंत चिकित्सक डॉ. विभा कुशवाहा का कहना है कि सीएचसी में इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को दांतों की जांच के लिए आधुनिक तकनीक का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल रहा है। रोजाना 30 से 35 मरीजों के पहुंचने के कारण यह सुविधा दंत चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। जांचें डिजिटल होने से दांतों की जांच में इलाज के लिए विजिबिलिटी काफी सही हुई हैं। वहीं, मरीज को समझाना भी आसान हो गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विभा का कहना है कि सीएचसी में स्थापित डिजिटल एक्स-रे सिस्टम को लैपटॉप से जोड़ा गया है। इसके माध्यम से एक्स-रे की तस्वीर स्क्रीन पर देखी जा सकती है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें