फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई के ध्यानार्थ : अब हरदोई से संचालित होंगी डीजल चलित मिनी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अब हरदोई से संचालित होंगी डीजल चलित मिनी बसें
विज्ञापन

करीब पांच महीने पहले नोएडा डिपो के लिए आई थीं मिनी बसें
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के मोरना डिपो में पिछले पांच महीने से खड़ी मिनी बसें अब नोएडा नहीं हरदोई से संचालित होंगी। हरदोई से आए चालक-परिचालकों के समूह के जरिए डिपो में खड़ी मिनी बसों को हरदोई ले जाया गया।

एआरएम रोहिताश कुमार ने बताया कि करीब आठ मिनी बसें नोएडा डिपो के लिए आईं थीं। यह बसें डीजल चलित हैं, इनका संचालन नोएडा-एनसीआर के हित में नहीं है। दिल्ली एनसीआर प्रदूषण के चलते हर समय जूझता है। इसी कारण अब इन डीजल चलित मिनी बसों को नोएडा डिपो से न चलाकर हरदोई स्थित डिपो से संचालित किया जाएगा। दरअसल यह बसें इसी कारण से डिपो परिसर में समय से पहुंचने के बाद भी खड़ी रहीं। इन बसों के लिए निगम के पास न तो कोई इंफ्रास्ट्रक्चर है और न ही सर्विस से लेकर इनके रख-रखाव की उचित व्यवस्था है। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह एनसीआर के जनहित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बतादें कि इन बसों को शहर से गांव तक जोड़ने की योजना थी। दरअसल, इन स्थानों पर बड़ी बसें जातीं लेकिन उन्हें खास लाभ नहीं मिलता था, इसी कारण 44 सीटर वाली इन मिनी बसों को ऐसे रूट पर चलाने का प्लान था, जहां से गावों को शहर से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

डबल डेकर एसी बसें संभालेंगी जिम्मा
क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अब उनके पास डबल डेकर एसी बसें उपलब्ध हो चुकी हैं। यह डबल डेकर एसी बसें मुंबई की तर्ज पर शहरभर में दौड़ेंगी। इनकी खास बात यह रहेगी कि जो पहले के प्लान थे और शहर में ऐसे स्थान जहां सार्वजनिक परिवहन की सबसे ज्यादा जरूरत है, ऐसे स्थानों की सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी। मिनी बसों की जगह चलने वाली यह डबल डेकर एसी बसें जल्द ही सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। मुनाफे और लोगों को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से रूटों का निर्धारण करने में निगम के अधिकारी जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें