नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में यूपीआईडी में विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक उद्यमी और उद्यमिता मानसिकता प्रशिक्षक सुरुचि सिंह ने विद्यार्थियों से सामाजिक उद्यमिता से जुड़े विभिन्न विचारों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस तरह नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से समाज की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. कुमार संभव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो