फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ध्रुव राठी की गिरफ्तारी की खबर निकली फर्जी, नोएडा पुलिस ने किया खंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्ट के बाद अधिकारियों के पास आने लगे फोन, भ्रामक सूचना फैलाने वालों की पहचान में जुटी पुलिस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर फैली खबर को नोएडा पुलिस ने भ्रामक करार दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ध्रुव राठी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। फर्जी दावे के साथ कई पोस्ट और वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस को सफाई देनी पड़ी। अधिकारियों के मुताबिक, बिना पुष्टि के खबर साझा किए जाने से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई।
सोशल मीडिया पर किए गए दावों में कहा गया था कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जर्मनी से भारत आए ध्रुव राठी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देखते ही देखते यह दावा कई सोशल मीडिया हैंडल से प्रसारित होने लगा। इसके बाद पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर गिरफ्तारी की खबर को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार शाम नई दिल्ली के सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की थी। कार्यक्रम के लिए पुलिस की अनुमति नहीं मिली थी। इसी घटनाक्रम के बीच ध्रुव राठी की गिरफ्तारी का दावा वायरल होने लगा। गिरफ्तारी की फर्जी खबर फैलने से नोएडा पुलिस के अधिकारियों के मोबाइल फोन पर लगातार कॉल आने लगीं। लोग ध्रुव राठी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी मांग रहे थे। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि भ्रामक और निराधार सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें