फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धोनी का पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर पुलिस बुधवार रात नोएडा की डब्ल्यूटीटी बिल्डिंग से पकड़कर ले गई साथ
विज्ञापन

धोनी ने एकेडमी खोलने के नाम पर 15 करोड़ की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा।
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को जयपुर पुलिस ने बुधवार देर रात नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। मिहिर के खिलाफ धोनी ने 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पर जयपुर में धोनी के नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोलने का आरोप है। वहीं, नोएडा के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि मामले में जयपुर पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

धोनी ने पूर्व क्रिकेटर मिहिर पर आरोप लगाया था कि जयपुर में उनके नाम से क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए डील की गई थी, लेकिन दोनों में समझौता खत्म हो गया था। इसके बाद धोनी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जयपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। जयपुर पुलिस रात को लोकेशन के आधार पर नोएडा पहुंची और सेक्टर-16 स्थित डब्ल्यूटीटी बिल्डिंग से मिहिर को गिरफ्तार कर लिया। मिहिर व धोनी बचपन के दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें