फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धनतेरस पर होगी धनवर्षा, 20 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद

Sat, 18 Oct 2025 12:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
17jjrp16- बर्तन की दुकान पर खरीददारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। धनतेरस पर बाजार में आज धनवर्षा होगी। बाजार में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ लगेगी। लोगों ने सर्राफा दुकानदारों से पहले ही धनतेरस के लिए एडवांस बुकिंग करा रखी है। शहर में 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है। शहरवासियों से 250 से ज्यादा दुपहिया व चार पहिया वाहनों की बुकिंग करवा रखी है।
विज्ञापन

बर्तनों की दुकानों पर लोगों की भीड़ है। इसी तरह बाजार में अन्य दुकानों पर भी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ है और लोग जमकर खरीददारी करेंगे। अकेले शहर में ही 20 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। दुकानदारों ने दुकानों को रंग-बिरंगे फूलों और झालरों से सजाया है। लाइटों की चमक से पूरा बाजार जगमग है।
धनतेरस के दिन ज्यादा से ज्यादा लोग बर्तनों, घरों में झाड़ू और घरेलू समान लेकर आते हैं। इसको लेकर शनिवार को बाजार में रौनक मिलेगी। त्योहार नजदीक आने के साथ ही मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। ग्राहकों ने पहले ही मिठाइयों का ऑर्डर देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सर्राफा दुकानदार गगन सिंह वर्मा ने बताया कि धनतेरस के लिए करीब 70-80 लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई है। धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी की जमकर खरीददारी करते हैं। इस बार सोने चांदी की नई-नई चीज भी बाजार में आई है, जो लोगों को पसंद आने वाली है।
दुकानदार जयपाल लांबा ने बताया कि धनतेरस के दिन बाजार में लोग सोने-चांदी के बर्तनों की खरीददारी करने के लिए आते हैं। इसके अलावा लोग अन्य सोने-चांदी के सामानों की भी खरीददारी करते हैं। बर्तन दुकानदार हरीश ने बताया कि धनतेरस के दिन बर्तनों की ज्यादा खरीदारी होने की उम्मीद है। धनतेरस के दिन पीतल व स्टील के बर्तनों की ज्यादा खरीदारी होती है।
दुकानदार मदनलाल ने बताया कि बर्तनों के लिए इस बार 70 से 80 हजार का ऑर्डर धनतेरस के लिए आया है। वहीं वाहन विक्रेता तारेश विजयरण ने बताया कि उनके पास 70 से 80 मोटरसाइकिलाें के ऑर्डर आए हैं। लोग मोटरसाइकिल खरीदने के लिए धनतेरस का भी इंतजार नहीं कर रहे हैं। धनतेरस से पहले ही लोग मोटसाइकिल खरीद चुके हैं।
जीएसटी घटने से इस बार ज्यादा खरीददारी हो रही है। वाहन विक्रेता मनीष ने बताया कि पिछली बार के मुकाबले इस बार गाड़ियों को खरीदने के लिए लोगों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। अभी तक 20 गाड़ियां खरीदी जा चुकी हैं। 15 गाड़ियों का ऑर्डर अभी बचा हुआ है।

17jjrp16- बर्तन की दुकान पर खरीददारी करते ग्राहक। संवाद

17jjrp16- बर्तन की दुकान पर खरीददारी करते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें