फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 1500 करोड़ रुपये से मनेगी बाजार की धनतेरस

विज्ञापन
विज्ञापन
1500 करोड़ रुपये से मनेगी बाजार की धनतेरस
विज्ञापन

रियल एस्टेट के अलावा सोना-चांदी की बिक्री बढ़ाएगी मार्केट की खुशियां

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। त्योहारी सीजन में बंपर बिक्री से खुशियां मना रहा बाजार अकेले धनतेरस पर शुक्रवार को 1500 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकता है। अकेले रियल एस्टेट से करीब 1000 करोड़ रुपये की संपत्तियों की रजिस्ट्री और नई बिक्री होने की उम्मीद बनी हुई है। इसके अलावा कपड़ा, सोना-चांदी, बर्तन और घरेलू उपकरणों को लेकर भी बाजार में मांग देखने को मिल रही है।
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के दिल्ली-एनसीआर के संयोजक सुशील कुमार जैन का कहना है कि जिले में इस त्योहारी सीजन में करीब 3500 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। अकेले धनतेरस पर ही करीब 500 करोड़ रुपये की बिक्री होने की उम्मीद बनी हुई है। सोना-चांदी के अलावा घरों में नए होम एप्लायंसेज, गाड़ियां और कपड़े की खरीदारी करने का रिवाज है।
विज्ञापन

ऐसे में कमोबेश हर परिवार धनतेरस पर खरीदारी करने बाजार में आता है। कुल कारोबार में कपड़े की बिक्री 12 फीसदी रहने संभावना है। वहीं, महंगी धातुएं करीब 40 फीसदी कारोबार करेंगी। सरकारी कर्मचारियों को बोनस मिलने से भी बाजार उत्साहित है। करवाचौथ के बाद धनतेरस दूसरा मौका होगा, जब बाजार में बंपर बिक्री होने वाली है।

-
आज देर रात तक खुले रहेंगे बाजार
धनतेरस की वजह से आज जिले के बाजार देर रात तक खुले रहेंगे। नोएडा के प्रमुख बाजारों के अलावा दादरी, जेवर और ग्रेनो में भी ग्राहकों के स्वागत के लिए बाजारों में तैयारी की गई है। जगह-जगह स्थानीय व्यापारियों ने बाजार को सजाया हुआ है। इससे बिक्री होने की सकारात्मक उम्मीद दिखती है।
विज्ञापन


-
रियल एस्टेट पर टिकी पूरी उम्मीद
क्रेडाई पश्चिमी यूपी के उपाध्यक्ष सुरेश गर्ग का कहना है कि रियल एस्टेट में भी इस बार सकारात्मक उत्साह देखने को मिल रहा है। धनतेरस पर 250 करोड़ की नई बुकिंग होने का अनुमान है। वहीं, करीब 1000 संपत्तियों की रजिस्ट्री जिले में होने की उम्मीद है। इनकी भी औसतन वैल्यू करीब 750 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।


-
कहां कितना कारोबार
- 250 करोड़ रुपये की संपत्तियों की नई बुकिंग
- 750 करोड़ रुपये की संपत्तियों की रजिस्ट्री
- 100 करोड़ रुपये वाहन बिक्री
- 200 करोड़ रुपये का सोना व अन्य महंगी धातुएं
- 50 करोड़ रुपये का बर्तन कारोबार
- 100 करोड़ रुपये के होम एप्लायंसेज
- 50 करोड़ रुपये की कपड़ा बिक्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें