फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धनतेरस पर धनवर्षा, 160 करोड़ का हुआ कारोबार

विज्ञापन
शहर के मिश्रबाजार में धनतेरस की खरीदारी के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। धनतेरस का त्योहार जिले के कारोबारियों के लिए पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी खुशियां लेकर आया है। इस वर्ष बाजार में धनतेरस पर शनिवार को जमकर धन वर्षा हुई। करीब 160 करोड़ रुपये के कारोबार होने का अनुमान है जबकि पिछले साल धनतेरस पर लगभग 75 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ था। शनिवार को दिन में एक बजे से धनतेरस का मुहूर्त होने से देर शाम तक बाजारों में लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। सराफा व्यापार मंडल के नेता संतोष वर्मा ने बताया कि धनतेरस पर जिले में करीब 160 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों की बदौलत धनतेरस पर कारोबारियों ने उम्मीद से कहीं ज्यादा कारोबार किया। उधर, देर शाम तक सराफा, इलेक्ट्राॅनिक, कपड़ा, बर्तन व ऑटो मोबाइल दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही। त्योहारी बाजार को लेकर पुलिस ने पहले से ही तैयारी की थी, बावजूद इसके बाजार में जाम जैसी स्थिति बनी रही। मिश्र बाजार, चीतनाथ, लालदरवाजा, महुआबाग में भीड़ के आगे पैदल चलना भी मुश्किल रहा। धनतेरस पर उम्मीद से कहीं बेहतर बिजनेस से उत्साहित व्यापारी रविवार को भी बेहतर कारोबार की उम्मीद जताई है। धनतेरस पर छोटे-बड़े सामानों के साथ झाड़ू की भी जमकर खरीदारी हुई। इससे झाड़ू के दाम चढ़े थे। मान्यता के अनुसार लोगों ने शनिवार को धनतेरस पर गृहस्थी से बर्तनों की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा कपड़ा व इलेक्ट्रॉनिक सामान, जूता-चप्पल, पटाखा व मिट्टी के दीये, बिजली के झालर, झाडू व किराना उत्पादों समेत अन्य दुकानों में भी लोगों ने जमकर खरीदी की। देर शाम तक ग्राहकी होने से मार्केट में जबरदस्त रौनक रही। इन कारोबारियों ने करीब 05 करोड़ का कारोबार किया। वहीं ब्रांडेड कपड़ों और साड़ियों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें